राजेश पटेल की रिपोर्ट
वाराणसी काशी दीप विजनकाशी नगरी से पहुंचे राजेश पटेल ने मिर्जापुर जनपद के गोपनीय निरीक्षक राकेश सिंह के फरीदपुरस्थित आवास पर किया पौध वितरण
बागी बलिया। महर्षि भृगु की पावन धरती के जन्मदाताको गोपनीय निरीक्षक पुलिस को पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से काशी नगरी से पहुंचे राजेश पटेल ने जनपद मिर्जापुर के गोपनीय निरीक्षक राकेश सिंह के फरीदपुरस्थित आवास पर आम सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधों का वितरण किया।
इस अवसर पर राकेश सिंह गोपनी पुलिस निरीक्षकने कहा कि वृक्ष केवल प्रकृति की सुंदरता ही नहीं बढ़ाते, बल्कि मानव जीवन को स्वच्छ हवा, फल, छाया और बेहतर पर्यावरण भी प्रदान करते हैं। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में पौधे लगाने और दूसरों को भी पौधे लगाने के लिए प्रेरित करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि पौधों का वितरण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण देने का संकल्प है। इस पहल के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज में प्रकृति के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। राकेश सिंह गोपनी पुलिस निरीक्षक ने लोगों से अपील की कि प्रत्येक शुभ अवसर पर पौधरोपण एवं पौध वितरण को प्राथमिकता दें, ताकि धरती को हरा-भरा बनाया जा सके।
एक टिप्पणी भेजें