Top News

भाजपा राज में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल, जनता बेहाल, डाक्टर पूरी तरह लापरवाह बन चुके है।

वरिष्ठ पत्रकार सलीम मंसूरी की रिपोर्ट
जमानियां। कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) पर आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही तथा अनुपस्थिति की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। इसके बाद भी विभाग के उच्चाधिकारियों के द्वारा सुधार के लिए कार्यवाही नहीं की जा रही है। यहां तक केि बैनर को हमेशा हमेशा के लिए गायब कर दिया गया। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला मजाक बंनक रह गई है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्य समस्याएं गहराई हुई है। जैसे कार्यरत डॉक्टर समय पर नहीं पहुंचते हैं। जिससे मरीजों को बिना इलाज के ही लौटना पड़ता है। ग्रामीणों का आरोप है। कि यह मेला केवल कागजी खानापूर्ति और औपचारिकता बनकर रह गया है। जहां वास्तविक स्वास्थ्य लाभ नहीं मिल पा रहा है। अस्पताल में साफ-सफाई का अभाव, दवाओं की कमी और फार्मासिस्ट के अभाव में वार्ड ब्वॉय द्वारा ही पूरा जिम्मा संभाल रहे है। जिसके चलते प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमानियां में दम तोड़ रही है। भाजपा कार्यकर्ता नारायण दास चौरसिया, व्यापार मंडल जिला युवा उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता, अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार के तहसील अध्यक्ष मोहम्मद इजहार खान संयुक्त रूप से बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमानियां में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला दम तोड़ रही है। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का उद्देश्य नगर कस्बा सहित ग्रामीण अंचलों से आने वाले मरीजों का समुचित ढंग से कार्यरत चिकित्सक के द्वारा इलाज किया जाए। लेकिन भाजपा राज में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल, जनता बेहाल, डाक्टर पूरी तरह लापरवाह बन चुके है। इन लोगों का कहना रहा कि इस घड़ी मौसमी बीमारियों से लोग पीड़ित हो रहे है। लेकिन इलाज के नाम पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत डाक्टर पूरी तरह लापरवाही के शिकार बने हुए है। यहां तक कि अपने विभागीय अधिकारी को खुश करने के लिए मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में फर्जी तरीके से रजिस्टर पर नाम अंकित करने से बाज नहीं आते है। उन्होंने कहा कि जमानियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दम तोड़ रही है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज कराने आने वाले ग्रामीणों का आरोप है। कि मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला अब केवल औपचारिकता बनकर रह गई है। तीनो पदाधिकारियों ने मुख्यचिकित्साधिकारी से सुधार और लापरवाह चिकित्सकों के खिलाफ अवश्य कार्यवाही करने की मांग की है। 

Post a Comment

और नया पुराने