Top News

जमानिया के लालों ने बढ़ाया मान: 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता में द्रोणा अकादमी के पूर्व प्रशिक्षुओं का शानदार प्रदर्शन।

वरिष्ठ पत्रकार सलीम मंसूरी की रिपोर्ट 
जमानिया। के लालों ने बढ़ाया मान: 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता में द्रोणा अकादमी के पूर्व प्रशिक्षुओं का शानदार प्रदर्शन। रांची, झारखंड में आयोजित 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता (AIPSCB द्वारा आयोजित, मेजबानी झारखंड पुलिस द्वारा) दिनांक 22 से 26 अक्टूबर तक 
बताया जा रहा है कि जमानिया स्थित द्रोणा तीरंदाजी अकादमी के पूर्व प्रशिक्षुओं ने शानदार प्रदर्शन कर पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। जिसमें अकादमी के पूर्व प्रशिक्षु रहे। लोटवा निवासी मनीष कुमार दुबे (असम राइफल्स) ने कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। मनीष इससे पूर्व अमेरिका में आयोजित वर्ल्ड पुलिस गेम्स में 2 स्वर्ण और 1 रजत पदक जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का परचम लहरा चुके हैं। वहीं अकादमी की पूर्व प्रशिक्षु जमानिया स्टेशन निवासी नमिता वर्मा जो पूर्व में राष्ट्रीय पदक विजेता रही हैं। और ITBP में सेवा देने के बाद वर्तमान में उत्तर प्रदेश पुलिस में सेवारत हैं, ने उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए 2 स्वर्ण और 1 कांस्य पदक जीती है साथ ही सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता शिलांग के लिए भी सेलेक्ट हुई हैं। तीसरी खिलाड़ी बीएसएफ की अमीषा चौरसिया ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए। 1 स्वर्ण और 1 कांस्य पदक पर कब्जा किया। अमीषा दूसरी बार ऑल इंडिया पुलिस प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं। इससे पूर्व दुर्ग, छत्तीसगढ़ में आयोजित प्रतियोगिता में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। और यह भी साथ ही सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता शिलांग के लिए भी सेलेक्ट हुई हैं
इसके अलावा असम राइफल्स के प्रशांत गुप्ता ने भी प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में एक और गौरव का क्षण रहा कि जमानिया निवासी और द्रोणा तीरंदाजी अकादमी के प्रशिक्षु शुभम सिंह ने टेक्निकल ऑफिशियल आर्चरी जज की भूमिका निभाई, जो पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। इस उपलब्धि पर जिला तीरंदाजी संघ के श्री नंदू दुबे, तीरंदाजी संघ गाजीपुर के अध्यक्ष डॉ. मुकेश सिंह तथा संस्थापक सतीश दुबे (Coach SD) ने सभी खिलाड़ियों और टेक्निकल ऑफिशियल को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है और विश्वास जताया है कि आने वाले दिनों में ये खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। फोटो

Post a Comment

और नया पुराने