Top News

वाराणसी ब्रेकिंग-घर के अंदर चल रही थी बंदूक बनाने की फैक्ट्री, लंका पुलिस का बड़ा खुलासा!



रिपोर्ट:-कुलदीप बरनवाल 
बनारस की शांत दिखने वाली रिहायशी कॉलोनी... ऊपर से आम मकान, और नीचे के कमरे में चल रही थी अवैध हथियारों की पूरी फैक्ट्री!"

वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र अंतर्गत सामने घाट स्थित शिवाजी नगर कॉलोनी में पुलिस ने एक मकान में चल रही अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी में पुलिस ने विमल कांत झा और अमन कुमार मिश्रा को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी अंजनी चंद्र झा की तलाश जारी है।
​मौके से .32 बोर की 3 तैयार पिस्टल, 19 अधबने तमंचे-पिस्टल, मैगजीन, 140 से अधिक जिंदा कारतूस और हथियार बनाने की भारी मशीनरी बरामद हुई है। रिहायशी इलाके में चल रहे इस अवैध कारोबार पर देखिए 'काशीदीप विजन राष्ट्रीय साप्ताहिक हिंदी समाचार पत्र ' की खास रिपोर्ट।

​अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं और वाराणसी से जुड़ी हर बड़ी व सटीक खबर के लिए चैनल को सब्सक्राइब व like करें।

Post a Comment

और नया पुराने