Top News

वाराणसी पब्लिक स्कूल की पूर्व छात्रा दिव्यंका मिश्रा से प्रधानमंत्री ने की मुलाकात

वरुण कुमार पांडे की रिपोर्ट 

वाराणसी:- काशी सांसद बाल कवि सम्मेलन की विजेता और वाराणसी पब्लिक स्कूल, बंगालीपुर ,राजातालाब की पूर्व छात्रा दिव्यांका मिश्रा को मिला राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान पाने का गौरव ! काशी की धरती ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा और साहित्यिक परंपरा का परिचय दिया है। दिव्यांका मिश्रा ने अपनी काव्य प्रतिभा के बल पर परिवार और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।विद्यालय की ओर से मिले अवसर के अंतर्गत दिव्यांका मिश्रा को वाराणसी स्थित विकास भवन में आयोजित ‘काशी सांसद बाल कवि सम्मेलन’ में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ। अपनी प्रतिभा काव्य-कौशल के दम पर उन्होंने इस सम्मेलन में विजेता बनी । 25 अक्टूबर 2026 को वायु सेवा के 94वीं वर्षगांठ पर काशी में आयोजित WINGS OVER GANGES (AIR SHOW) के अवसर पर काशी आगमन के दौरान उन्हें आमंत्रित किया गया था। इस अवसर पर दिव्यंका मिश्रा को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित ,सुबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात का अवसर प्राप्त हुआ ! इस दौरान दिव्यंका मिश्रा से उनकी पढ़ाई के बारे में पूछा और अपना आशीर्वाद भी प्रदान किया। प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान दिव्यंका मिश्रा से प्रधानमंत्री ने रुक कर थोड़ी देर बातचीत की और अपना आशीर्वाद भी प्रदान किया! यह उपलब्धि उनके लिए ही नहीं, बल्कि उनके परिवार, विद्यालय तथा समस्त क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।
दिव्यांका मिश्रा की यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि उचित अवसर, निरंतर प्रयास और प्रतिभा के समन्वय से विद्यार्थी अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर सकते हैं। उनकी उपलब्धि क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन सकती है।
दिव्यांका मिश्रा की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर उनके परिजनों, शुभचिंतकों और विद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण है।

Post a Comment

और नया पुराने