Top News

जीत के बाद लाल बिहारी यादव मिले सपा सुप्रिमो अखिलेश यादव से

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट
वाराणसी काशी दीप विजन -- खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी से समाजवादी पार्टी के नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य एमएलसी लाल बिहारी यादव ने अपने चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पदाधिकारियों एवं शिक्षक नेताओं के साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात किया।इस अवसर पर अखिलेश यादव ने नवनिर्वाचित एमएलसी लाल बिहारी यादव सहित उपस्थित सभी नेताओं एवं शिक्षक नेताओं को ऐतिहासिक जीत की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने इस जीत के लिए पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं एवं शिक्षक साथियों के सामूहिक प्रयासों की सराहना करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में पूरी ऊर्जा,एकजुटता और समर्पण के साथ जुटने का आह्वान किया। अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की मजबूती उसके कार्यकर्ताओं नेताओं और आम जनता के बीच विश्वास में निहित है। आगामी विधानसभा चुनाव में सभी साथी आपसी समन्वय एवं संगठनात्मक एकजुटता के साथ पार्टी की नीतियों, विचारधाराओं और जन कल्याणकारी कार्यो को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। मुलाकात करने वालों में प्रमुख रूप से शिक्षक एमएलसी लाल बिहारी यादव, जिला प्रभारी प्रदीप मौर्य, जिला प्रवक्ता संतोष यादव एडवोकेट, भीष्ण नारायण सिंह, पूजा यादव, हैदर गुड्डू, धनंजय यादव, परवेज अहमद जोखू, धर्मेंद्र यादव, मन्नू अंसारी आदि लोग शामिल रहे।

Post a Comment

और नया पुराने