Top News

*27 जून से 7 जुलाई 2025 तक अमेरिका में वर्ल्ड पुलिस गेम्स का आयोजन किया जा रहा है।* जिसमें भारतीय पुलिस कुश्ती टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए बनारस की पूजा यादव ने इतिहास रचते हुए बनारस की पहली महिला पहलवान जो विश्व स्तर पर गोल्ड मेडल जीतने का गौरव प्राप्त किया है। पूजा यादव लोहता भट्टी वाराणसी की रहने वाली है। सिगरा स्टेडियम में 2010 से कुश्ती की शुरुआत करने वाली महिला पहलवान पूजा अब तक तीन बार हिंदुस्तान का प्रतिनिधित्व कर चुकीं हैं। अनेकों बार राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत चुकीं हैं। आज पूजा यादव ने देश के साथ-साथ प्रदेश एवं अपने जिले का नाम रोशन किया।आज पूजा ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह "बबलू" के सोच एवं सपनों को साकार किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बनारस में कुश्ती शुरू करने के लिए बहुत परिश्रम किया था उन्होंने 2008 में सिगरा स्टेडियम में गोरख नाथ यादव के साथ बालिकाओं की कुश्ती शुरू कराई, उस समय काफी संघर्ष करना पड़ा तथा विभिन्न स्तर पर समस्याओं का निदान करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी जरूरतों को पुरा किया। जिसका परिणाम है कि आज बनारस की महिला कुश्ती अंतर्राष्ट्रीय पटल पर काशी का नाम रोशन कर रही हैं। पूजा यादव, मानसी यादव, फ्रीडम यादव, साधना यादव, आदि तमाम बनारस की महिला पहलवान राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पर अपना परचम लहरा रही हैं। पहलवान पूजा यादव की इस उपलब्धि के लिए भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह "बबलू" उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष करण भूषण सिंह,उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के महासचिव सुरेश चंद्र उपाध्याय,वाराणसी कुश्ती संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष राजीव सिंह "रानू" वाराणसी कुश्ती संघ के संयुक्त सचिव राजकुमार मिश्रा व बनारस के पहलवानों एवं कुश्ती प्रेमियों ने पहलवान पूजा यादव को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी! पूजा यादव के घर पर बधाई देने वालों का ताता लगा हुआ है। साभार। संवाददाता नवीन प्रकाश सिंह।

Post a Comment

और नया पुराने