वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट
वाराणसी--पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशानुसार अपराधियों की गिरफ्तारी व अपराध पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंशवाल व अपर पुलिस उपायुक्त वैभव बांगर के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक रामनगर संजय कुमार मिश्र की पुलिस टीम द्वारा मारपीट कर गाली-गलौज करने वाले अभियुक्त गोपाल पाल पुत्र राम दुलारे पाल निवासी सेमरा थाना मुगलसराय जनपद चंदौली (उम्र 27 वर्ष) को गुरुवार को डोमरी घाट रामनगर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के संबंध में प्रभारी निरीक्षक रामनगर संजय कुमार मिश्र ने बताया कि 5 नवंबर 2026 को वादी द्वारा थाना रामनगर पर लिखित सूचना दी गई कि विपक्षीगण डब्लू पाल उर्फ डब्बल व उसका छोटा भाई पुत्रगण अज्ञात व तीन अन्य व्यक्ति निवासी गण सेमरा द्वारा वादी के भाई को मां-बहन की गालियां देते हुए लाठी डंडा से मारने लगे जिससे उसका भाई जमीन पर गिर गया। विपक्षीगण के मारपीट से उसके भाई को काफी गहरी चोटें आई। वादी के घायल भाई को इलाज हेतु ट्रामा सेंटर बीएचयू में भर्ती कराया गया। उक्त तहरीर के आधार पर रामनगर पुलिस ने अभियुक्त गोपाल पाल पुत्र रामदुलारे को डोमरी घाट रामनगर से गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को भा0द0वि0 की धारा 191(2),115(2),352,110 बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रामनगर संजय कुमार मिश्र, उ0नि0 हरेन्द्र सिंह,का0 हिमांशु कुशवाहा आदि शामिल रहे।
एक टिप्पणी भेजें