Top News

जनता इण्टर कालेज के रोजगार मेले में 755 बेरोजगारों को मिली नौकरी

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट
वाराणसी -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से सेवापुरी विधानसभा के अंतर्गत जनता इंटर कॉलेज खोचवां मिर्जामुराद वाराणसी में शुक्रवार को वृहद् रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस रोजगार मेले में मुख्य अतिथि के रूप में सेवापुरी की विधायक प्रतिनिधि अदिति पटेल उपस्थित रहीं। इस मौके पर अतिथि पटेल ने मुख्यमंत्री को हार्दिक धन्यवाद देते हुए कहा कि इस वृहद् रोजगार मेले मे जिन बेरोजगार युवाओं को जिस भी कम्पनी में चयन हो युवाओं को बिना समय गंवाए उसे सहर्ष तत्काल ज्वाइन कर लेना चाहिए। सहायक निदेशक सेवायोजन मुकेश कुमार ने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। रोजगार मेला प्रभारी दीप कुमार सिंह ने बताया कि अगला रोजगार मेला अजगरा विधानसभा के अन्तर्गत आदर्श राष्ट्रीय इण्टर कॉलेज चोलापुर वाराणसी में 14.11.26 को प्रातः 10:00 बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।इस रोजगार मेले में प्रमुख रूप से ब्लिंकिट कंपनी, डिक्शन कंपनी, अरविंद टेक्सटाइल्स, वोडाफोन कंपनी, कोटक महिंद्रा, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, समेत कुल 43 कंपनियों ने अपना अपना स्टाल लगाया था। इस मेले में वाराणसी एवं उसके आसपास के जनपदों से कुल 1456 बेरोजगारों ने अपना अपना आवेदन किया था। जिसमें से 755 बेरोजगार अभ्यर्थियों को को जाब का ऑफर मिला। इस वृहद् रोजगार मेले में विभिन्न पदों पर 12,000/माहवारी से लेकर 35,000/माहवारी वेतनमान पर नियुक्ति किया गया।

Post a Comment

और नया पुराने