Top News

परिवार के साथ मुंबई गए हुए थे। इसी दौरान 2/9/026 तारीख की रात अज्ञात चोरों ने मकान के मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया

राजेश पटेल की रिपोर्ट.                                      वाराणसी। लोहता थाना क्षेत्र के भरथरा गांव में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण, दो लाख रुपये नकद, बनारसी साड़ियां और कीमती कपड़ों पर हाथ साफ कर दिया। घटना के काफी समय बीत जाने के बाद भी चोरी का खुलासा नहीं होने से पीड़ित परिवार परेशान है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भरथरा गांव निवासी प्रमोद कुमार मिश्रा पुत्र लालमणि मिश्रा किसी आवश्यक कार्य से अपने परिवार के साथ मुंबई गए हुए थे। इसी दौरान 2/9/026 तारीख की रात अज्ञात चोरों ने मकान के मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया। इसके बाद बेडरूम में रखी अलमारी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण, करीब दो लाख रुपये नकद, बनारसी साड़ियां और अन्य कीमती कपड़े चोरी कर फरार हो गए।

पीड़ित को घटना की जानकारी पड़ोसियों के माध्यम से मिली। सूचना मिलते ही वह परिवार सहित मुंबई से अपने घर पहुंचे तो मुख्य गेट और कमरे की अलमारी के ताले टूटे मिले। घर का सामान बिखरा पड़ा था तथा कीमती सामान गायब था। इसके बाद पीड़ित ने तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली, लेकिन अभी तक चोरी की घटना का खुलासा नहीं हो सका।

पीड़ित का आरोप है कि लोहता थाने पर कई बार जाने के बावजूद उन्हें केवल आश्वासन मिलता रहा, लेकिन अब तक न तो चोरी किये गए सामान की बरामदगी हुई और न ही आरोपियों का पता चल सका है।

पीड़ित प्रमोद कुमार मिश्रा ने पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी से प्रार्थना पत्र देकर चोरी की घटना का शीघ्र खुलासा कराने, आरोपियों की गिरफ्तारी तथा चोरी की गए सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और कीमती सामान की बरामदगी कराने की मांग की है। अब देखना है कि पुलिस प्रशासन इस मामले में कब तक कार्रवाई कर परिवार को न्याय दिलाता है। चोरों के आगे पुलिस नाकाम

Post a Comment

और नया पुराने