वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
वाराणसी काशी दीप विजन -- समग्र शिक्षा अभियान समेकित शिक्षा के अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों में अध्यनरत दिव्यांग बच्चों का एक्सपोजर विजिट शुक्रवार को स्वर्वेद मंदिर उमरहा वाराणसी में कराया गया। एक्सपोजर विजिट में जनपद के 150 दिव्यांग बच्चों ने मौज मस्ती के साथ भ्रमण किया। एक्सपोजर विजिट में विकासखंड आराजी लाइन,काशी विद्यापीठ एवं नगर क्षेत्र से 50 बच्चे विकासखंड सेवापुरी, बड़ागांव एवं हरहुआ से 50 बच्चे एवं विकासखंड पिंडरा, चोलापुर, एवं चिरई गांव से 50 बच्चे कुल 150 विशिष्ट आवश्यकता वाले दिव्यांग बच्चों को विजिट कराया गया। एक्सपोजर विजिट के बच्चों की बस को श्री पंकज यादव खंड शिक्षा अधिकारी हरहुआ एवं राम पूजन पटेल खंड शिक्षा अधिकारी चिरई गांव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एक्सपोजर विजिट को संपन्न कराने में त्रिलोकी नाथ शर्मा जिला समन्वयक (समेकित शिक्षा) तथा जनपद की समस्त स्पेशल एजुकेटर एवं डॉक्टर दिनेश कुमार मौर्य फिजियो थैरेपिस्ट ने सहयोग किया। एक्सपोजर विजिट का आयोजन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेन्द्र सिंह के निर्देशन में सकुशल संपन्न
एक टिप्पणी भेजें