और इस पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट
वाराणसी -- हिंदू युवा वाहिनी महानगर वाराणसी के कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधि मण्डल ने आकाश सोनकर पर जानलेवा हमला करने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु शुक्रवार को पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंशवाल से मिले और अभियुक्तों की तत्काल गिरफ्तारी हेतु मांग किया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए महानगर अध्यक्ष अजय सिंह ने पुलिस उपायुक्त काशी गौरव बंशवाल से हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता आकाश सोनकर पर हुए जानलेवा हमले के संबंध में दोषी अभियुक्त की तत्काल गिरफ्तारी हेतु मांग किया। जहां डीसीपी गौरव बंशवाल द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई कर दोषी अभियुक्त की गिरफ्तारी अविलम्ब कराने का आश्वासन दिया गया। हिंदू युवा वाहिनी महानगर परिवार ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए आशा जताई कि भविष्य में भी पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए प्रशासन इसी प्रकार तत्परता से कार्य करेगा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व महानगर अध्यक्ष अजय सिंह ने तथा प्रतिनिधि मण्डल में प्रमुख रूप से हिंदू युवा वाहिनी के महानगर प्रभारी मनीष मिश्रा, शनि गुप्ता, रुद्रा पाण्डेय, नीतीश राय (रौनक), गप्पू सिंह, दिनेश अग्रहरि, मीडिया भाई अश्विनी गुप्ता, सुहेलदेव मंडल संयोजक समरनाथ मौर्य, राजेश सोनकर सहित तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें