Top News

भईया दूज पर वृद्धाश्रम में मिठाई के पैकेट वितरित कर मनाया पर्व

राजेश पटेल की रिपोर्ट
वाराणसी। भईया दूज के पावन पर्व पर राष्ट्रीय पत्रकार परिषद की ओर से सामाजिक सरोकार की एक सराहनीय पहल की गई। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार उपाध्याय एवं कोषाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार रघुवंशी ने वृद्धाश्रम में पहुंचकर बुजुर्गों के बीच मिठाई के पैकेट वितरित किए और उन्हें भईया दूज की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर वृद्धाश्रम में मौजूद बुजुर्गों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। कार्यक्रम में ग्रामवासियों एवं वृद्धाश्रम से जुड़े लोगों ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग प्रदान किया। सभी के सामूहिक प्रयास से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार उपाध्याय ने कहा कि त्योहार केवल अपने परिवार के साथ खुशियां मनाने का अवसर नहीं हैं, बल्कि समाज के उन लोगों के बीच खुशियां बांटने का भी अवसर हैं, जिन्हें अपनों के स्नेह और सहयोग की आवश्यकता है।

कोषाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार रघुवंशी ने भी इस तरह के सामाजिक एवं मानवीय कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने की बात कही।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने राष्ट्रीय पत्रकार परिषद की इस पहल की सराहना की। भईया दूज के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम ने आपसी प्रेम, भाईचारे, सेवा और सामाजिक एकता का संदेश दिया। सभी सहयोगियों के प्रयास से कार्यक्रम सफल रहा।

Post a Comment

और नया पुराने