Top News

जल भराव और पानी निकासी (वाटर ड्रेनेज) की गंभीर समस्या वास्तव में एक बड़ी चिंता है। जो न केवल दैनिक जीवन को प्रभावित करती है।

वरिष्ठ पत्रकार सलीम मंसूरी
जमानियां। जल भराव और पानी निकासी (वाटर ड्रेनेज) की गंभीर समस्या वास्तव में एक बड़ी चिंता है। जो न केवल दैनिक जीवन को प्रभावित करती है। बल्कि स्वास्थ्य और संपत्ति को भी नुकसान पहुँचाती है। इस समस्या का समाधान व्यक्तिगत, सामुदायिक और प्रशासनिक तीनों स्तरों पर मिलकर ही किया जाना चाहिए। पालिका के वार्ड नंबर 11 में पानी निकास के लिए गम्भीर समस्या गहराई हुई है। रविवार को व्यापार मंडल के जिला युवा उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता ने बताया कि विद्युत कार्यालय परिसर सहित आसपास की पानी निकास के लिए नगर पालिका परिषद स्तर पर नाला का निर्माण कराया गया। लेकिन निकास के जगह उल्टा पानी विद्युत परिसर में इक्कठा हो चुका है। जिससे भीषण गंदगी बदबू, दुर्गंध से परिसर में आने जाने वाले लोगों का दुश्वारियां होने लगी है। नाला निर्माण में लाखों की धनराशि लगी। लेकिन आज भी पानी निकास की समस्या जटिल बनी हुई है। उन्होंने कहा कि भीषण गंदगी से मच्छरों की संख्या बढ़ने के कारण लोग परेशान होने लगे है। गुप्ता ने पालिका अधिशासी अधिकारी का ध्यान आकृष्ट करते हुए, कहा कि इस समस्या से निपटने के लिए कुछ व्यावहारिक कदम उठाने के लिए आगे आना चाहिए। जिससे लोगों को तत्काल राहत मिल सके। मुन्ना गुप्ता ने बताया कि नालियों के मुहाने पर जमा प्लास्टिक, कचरा और सिल्ट (मिट्टी) को तुरंत हटावाने के लिए पालिका स्तर पर कार्यवाही किया जाए ताकि पानी का प्रवाह शुरू हो सके। जमे हुए पानी में मच्छर और बीमारियां न पनपें, इसके लिए ब्लीचिंग पाउडर, चूना या फिनाइल का छिड़काव कराने की आवश्यकता पड़ गई है। उन्होंने बताया कि बारिश के पानी को सीधे नाला में बहाने के बजाय जमीन के नीचे रीचार्ज पिट में डालें। इससे जलस्तर भी सुधरेगा और जलभराव भी कम होगा। 

Post a Comment

और नया पुराने