Top News

वाराणसी पहुंचे पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, बाबा काशी विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी

दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने वाराणसी स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर मंदिर परिसर की तस्वीरें साझा कर बाबा विश्वनाथ के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

सहवाग ने तस्वीरों के साथ लिखा, “जहाँ महादेव का बुलावा आ जाए, वहाँ जाना अपने आप में सौभाग्य है। जय बाबा विश्वनाथ! हर हर महादेव।”

सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों में सहवाग सफेद टी-शर्ट और काले चश्मे में मंदिर परिसर में हाथ जोड़कर खड़े दिखाई दे रहे हैं।

Post a Comment

और नया पुराने