कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्ट
बुलंदशहर। समाजसेवा के क्षेत्र में पिछले 28 वर्षों से निरंतर योगदान देने वाले राम अवतार पाटिल को 30 अक्टूबर को नई दिल्ली स्थित होटल रेडिसन ब्लू में आयोजित कार्यक्रम में गोल्ड मेडल, ट्रॉफी, शील्ड एवं डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। उनके सामाजिक कार्यों और जनसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। हमारी संस्था V.C.A लगातार प्रयास कर रही है
राम अवतार पाटिल का जन्म खुर्जा जंक्शन के निकट मैना गांव में हुआ। वह वर्ष 1998 से खुर्जा में रहकर बुलंदशहर जनपद सहित पूरे उत्तर प्रदेश में विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनका मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों से जरूरतमंदों को लाभ
राम अवतार पाटिल द्वारा समय-समय पर निःशुल्क मेडिकल कैंप, नेत्र शिविर तथा चश्मा वितरण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसके साथ ही प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग, चप्पल और योग मैट वितरित किए जाते हैं। इस वर्ष भी हजारों जरूरतमंद बच्चों को इन सामग्रियों का वितरण किया गया।
उनकी सामाजिक गतिविधियां केवल विद्यालयों तक सीमित नहीं हैं। बुलंदशहर जिला कारागार में विचाराधीन बंदियों तथा किशोर बंदी गृह में भी समय-समय पर स्वास्थ्य शिविर और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिससे लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी मिल सके।
वर्तमान में नेहरूपुर चुंगी के पास हीरा नगर कॉलोनी स्थित उनके निवास पर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से निःशुल्क सिलाई केंद्र संचालित किया जा रहा है। वहीं, वीसीए संस्था के माध्यम से कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को निःशुल्क ट्यूशन की सुविधा भी दी जा रही है।
राम अवतार पाटिल का कहना है कि शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में हमारी संस्थाV. C. A जागरूकता फैलाना उनका उद्देश्य है। वह भविष्य में भी इसी तरह समाजसेवा और जनकल्याण के कार्य जारी रखेंगे।
एक टिप्पणी भेजें