दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट
वाराणसी के राजातालाब में बाइक सवार उचक्कों ने पत्रकार ओमकार विश्वकर्मा का मोबाइल छिनैती का मामला सामने आया है। ओमकार नाथ खरगरामपुर मिर्जामुराद के रहने वाले हैं। वो अपनी पत्नी के साथ वाराणसी के BHU से घर वापस जा रहे थे। ओमकार नाथ ईटीवी भारत वाराणसी में संवाददाता पद पर कार्य थे एवं उनकी पत्नी आरती बीएचयू में कार्य थे दोनों शाम को BHU से खरगरामपुर मिर्जामुराद घर जाने के लिए निकले थे।
जब वह राजातालाब पहुंचे तो वह किसी से बातचीत करके वो अपना मोबाइल जेब में रखे ही थे कि उसी समय पीछे से आए बाइक सवार दो उचक्कों में से एक ने मोबाइल छिनैती कर फरार हो गया। इस दौरान ओमकार ने एक व्यक्ति का हाथ पकड़ना चाहा तो वह झटक कर फरार हो गया। ओमकार नाथ ने उचक्कों का पीछा किया लेकिन वे तेज रफ्तार में मोबाइल लेकर भाग निकले। उन्होंने मोबाइल छिनैती की सूचना राजातालाब थाने पर दी।
सूचना पर चौकी इंचार्ज ने ओमकार नाथ के साथ रखौना तक पीछा किया जहां पर कोई नहीं मिला वापसी समय युवक संदिग्ध मिला। जिससे पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ में जुड़ गई है। पूरे मामले में एडीसीपी नृपेंद्र कुमार ने बताया कि मोबाइल नंबर सर्विलांस में लगा दिया गया है और जांच की जा रही है।
एक टिप्पणी भेजें