Top News

लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस ने गोइठहा में चोरी करने वाले तीन अभियुक्तों व एक बाल अपचारी को किया गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट
वाराणसी -- जनपद में चोरी, लूट, छिनैती आदि की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट प्रज्ञा पाठक के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक लालपुर पाण्डेयपुर अतुल कुमार सिंह की पुलिस टीम द्वारा ओम नगर कॉलोनी स्थित अशोक तिवारी के मकान से 24 अगस्त 2026 को चोरी करने वाले तीन अभियुक्तों व एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों तो का नाम क्रमशः मनोज पटेल निवासी मढ़वा (24 वर्ष), अभिषेक राजभर उर्फ भोनू निवासी लमही (उम्र 20 वर्ष), राहुल कुमार गौड़ निवासी बजरंग नगर कॉलोनी पहड़िया (26 वर्ष) तथा साथ में एक बाल अपचारी भी शामिल रहा। पुलिस ने शातिर चोरों के कब्जे से चोरी किए गए जेवरात बेचने से प्राप्त 35,500/ नकदी तथा एक सफेद धातु की करधनी, एक पीले धातु की गले की चेन, दो पीले धातु का अंगूठी, एक पीले धातु का मांग टीका, दो जोड़ी सफेद धातु का पायल, एक जोड़ी सफेद धातु का पाजेब,दो जोड़ी पीले धातु का कान का टॉप्स, एक जोड़ी पीले धातु का झुमका,एक पीले धातु का लॉकेट बरामद किया है। प्रभारी निरीक्षक पाण्डेयपुर अतुल कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों ने अपना गुनाह स्वयं कबूल करते हुए बताया कि वे सभी मिलकर बंद मकान में रात को सुनसान होने पर रैकी करते थे और मौका देखकर सुनसान पाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। अभियुक्तो ने थाना लालपुर पाण्डेयपुर क्षेत्र के ओम नगर कॉलोनी मे अशोक तिवारी के मकान से 24 अगस्त को चोरी करना और 15 अक्टूबर 2026 को ग्राम बहलोलपुर में बन्द मकान में चोरी करना भी कबूल किया है। पुलिस के अनुसार अभियुक्तों के विरुद्ध पहले से भी कई मुकदमे पंजीकृत हैं।गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों को भा0द0वि0 की‌ धारा 305 ए, 331(4),317(2) बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक लालपुर पाण्डेयपुर अतुल कुमार सिंह, उप निरीक्षक श्याम नारायण, उपनिरीक्षक रोहन राय आदि लोगों के नाम शामिल हैं।

Post a Comment

और नया पुराने