Top News

एआई और मोबाइल के अत्यधिक इस्तेमाल से हो सकती हैं मानसिक समस्याएं— महात्मा गांधी शांति स्मारक महाविद्यालय में आयोजित हुई कार्यशाला

अंजली कुमारी की रिपोर्ट
गाजीपुर। गरुआ मकसूदपुर स्थित महात्मा गांधी शांति स्मारक महाविद्यालय में मनोविज्ञान विभाग की ओर से 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं मोबाइल फोन के उपयोग के मनोवैज्ञानिक प्रभाव' विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें मुख्य वक्ता सेवानिवृत्त एसोसिएट प्रोफेसर अमरनाथ राय ने विद्यार्थियों को तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल से होने वाले मनोवैज्ञानिक प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एआई और मोबाइल फोन ने शिक्षा, संचार और दैनिक जीवन को आसान बनाया है, लेकिन इनके अत्यधिक और अनियंत्रित इस्तेमाल से एकाग्रता में कमी, तनाव, चिंता, नींद में बाधा और सामाजिक दूरी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को तकनीक का विवेकपूर्ण उपयोग करने और डिजिटल व वास्तविक जीवन के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला में विद्यार्थियों ने भी अपने अनुभव और विचार साझा किए। कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन मनोविज्ञान विभाग की सहायक आचार्य श्वेता सिंह और प्रिया शुक्ला ने किया। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुशील कुमार तिवारी, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यशाला का समापन हुआ।

Post a Comment

और नया पुराने