Top News

श्रवण कुमार सिंह को सोनभद्र भाजपा किसान मोर्चा का जिला मंत्री*

विजय कुमार की रिपोर्ट
सोनभद्र काशी दीपविजन : घोरावल क्षेत्र के भरकना गांव के श्रवण कुमार सिंह को सोनभद्र भाजपा किसान मोर्चा का जिला मंत्री बनाया गया। भाजपा के बूथ अध्यक्ष से लेकर शिवद्वार /घोरावल मंडल के विभिन्न दायित्व का निर्वहन करते हुए भाजपा ने किसान मोर्चा का जिला मंत्री बनाया। श्रवण कुमार सिंह ने पहले माता कुंडवासिनी और बाबा शिवद्वार भोलेनाथ का दर्शन पूजन किया।किसानों के हित में हमेशा तत्पर रहते हैं चाहे धान की खरीद हो और खाद बिज ज्यादा से ज्यादा किसानों को सुविधा मिले यह हमेशा योजना को किसान लोगों को बताते रहते हैं।यह एक साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। ये हमेशा कार्यकर्ताओ के लिए सदैव तत्पर रहते हैं कार्यकर्ताओं के हित में बात करते हैं, इनके पिताजी स्व.नोन्हर सिंह जी मुसहा न्याय पंचायत समिति के अध्यक्ष भी रहे हैं। इनके समर्थकों द्वारा बधाई दी गई। बधाई देने वाले में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुनील चौबे, जिला महामंत्री सुभाष पटेल, प्रवीण त्रिपाठी, पिछड़ा मोर्चा के जिला महामंत्री अभय सिंह, जिला मंत्री पिछड़ा मोर्चा दुर्गा पाल, डायरेक्टर जिला सहकारी बैंक संतोष वैशवार,शिवद्वार मंडल अध्यक्ष विमलेश चौबे, सुनील तिवारी,घोरावल मंडल अध्यक्ष सीमा गुप्ता, महामंत्री धीरज तिवारी, भगवान दास, दिनेश जी, समस्त क्षेत्रवासी गण उपस्थित थे।

Post a Comment

और नया पुराने