Top News

VCA संस्था द्वारा निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण के 5वें बैच का समापन, प्रशिक्षार्थियों को मिला सर्टिफिकेट एव उपहार

बुलंदशहर कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्ट -
आज दिनांक 4 अक्टूबर 2026 को जनपद में वी.सी.ए. (V.C.A.) संस्था द्वारा संचालित निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र के 5वें बैच का समापन समारोह सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। 
पिछले 6 माह से संचालित हो रहे इस प्रशिक्षण बैच में सभी प्रशिक्षणार्थियों ने अपना प्रशिक्षण पूर्ण किया, जिसके उपलक्ष्य में आज सभी को विधिवत सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। संस्था द्वारा सभी प्रशिक्षार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप एक-एक स्कूल बैग निःशुल्क उपहार के रूप में भी दिया गया।

उल्लेखनीय है कि वी.सी.ए. संस्था पिछले कई वर्षों से समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय है। संस्था द्वारा महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र संचालित किया जा रहा है। इसका कोर्स 6 माह का होता है और इसके लिए किसी भी प्रकार की फीस नहीं ली जाती है। यह पूर्णतः निःशुल्क है। सिलाई के साथ-साथ संस्था द्वारा निःशुल्क ट्यूशन सेंटर, फ्री मेडिकल कैंप और फ्री चश्मा वितरण जैसे जनकल्याणकारी कार्य भी नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं।

आज संपन्न हुआ यह 5वां बैच था। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री राम अवतार पाटिल, नगर पालिका सभासद श्री संजय सैनी, सभासद श्री अनिल सैनी, रिटायर्ड बैंक मुख्य प्रबंधक श्री नौबत सिंह, श्री योगेंद्र सागर, श्री विजय सिंह एवं सिलाई प्रशिक्षिका कुमारी हन्ना पाटिल सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सभी अतिथियों ने संस्था के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की और प्रशिक्षार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के निःशुल्क प्रशिक्षण से गरीब और जरूरतमंद परिवार की महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार का सहयोग कर रही हैं। संस्था के इस प्रयास से समाज में महिला सशक्तिकरण को नई दिशा मिल रही है।

Post a Comment

और नया पुराने