Top News

घाट की सफाई,वरूणा पूजन व आरती कर मनाया गया गंगा महोत्सव

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट
वाराणसी -- गंगा महोत्सव के पवित्र अवसर पर बुधवार को गंगा समग्र के कार्यकर्ताओं ने रामेश्वर महादेव धाम में घाट की विधवत सफाई किया और मां गंगा की मुख्य सहायक नदी मां वरूणा का पूजन एवं आरती कर गंगा महोत्सव के कार्यक्रम की शुरूआत किया। प्रातः 7:00 बजे स्थानीय रामेश्वर महादेव घाट पर गंगा समग्र के कार्यकर्ता एकत्रित हुए और बिखरे हुए अपशिष्ट और पॉलिथीन सहित घाट की गंदगी को बड़े मनोयोग से साफ किया गया। तदोपरांत कार्यकर्ताओं द्वारा मां वरूणा का पूजन अर्चन किया गया।अविरल गंगा निर्मल गंगा के नारों से पूरा घाट गूंज उठा। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए गंगा समग्र के प्रान्त सह संयोजक दिवाकर द्विवेदी ने कहा कि यदि मां गंगा को जीवित रखना है तो उनकी सहायक नदियों में गंदगी और अपशिष्ट प्रवाहित करना लोगों को बन्द करना पड़ेगा। जिस प्रकार न्यूजीलैंड सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए वांगनुई नदी को जीवित इकाई घोषित करते हुए नदी के साथ किये जाने वाले अपराध को व्यक्ति के विरुद्ध अपराध निर्धारित किया है।उसी प्रकार यहां भी सरकार को कड़े कानून बनाना चाहिए। गंगा समग्र के संयोजक धर्मेंद्र पाण्डेय ने काशी जिले के समस्त आयाम एवं खंड प्रमुखों से आग्रह किया कि सभी आयामों की टोली व खंड समितियों और गंगा ग्राम की समितियों का गठन नवंबर माह में पूर्ण कर लिया जाए। कार्यक्रम के आयोजन की जिम्मेदारी सह जिला संयोजक राज नारायण पटेल प्रधान ने उठाया।इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मनीषी परिषद के जिला अध्यक्ष कपिल नारायण पाण्डेय, विश्व हिंदू परिषद के मधुबन यादव, सहसंयोजक अम्बरीश उपाध्याय, विधि आयाम प्रमुख हेमेंद्र मोहन पाण्डेय, मीडिया आयाम प्रमुख मनोज पाण्डेय, वृक्षारोपण आयाम प्रमुख भगत सिंह यादव, जल विकास आयाम प्रमुख आनंद सिंह, वरूणा नदी आयाम प्रमुख आशीष राजभर प्रधान, खंड संयोजक सेवापुरी रामाश्रय मौर्य प्रधान, दीपक चौहान प्रधान, खंड संयोजक चोलापुर विनोद मिश्र, सहसंयोजक चोलापुर डॉक्टर जेपी राय,घनश्याम यादव प्रधान, जयशंकर सिंह, संत श्री राधा रमन दास,राजू चौरसिया, महाबली त्रिपाठी,अवनीश त्रिपाठी, कमलेश चौबे, सतीश कुमार पटेल समेत सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

और नया पुराने