विजय कुमार की रिपोर्ट-वाराणसी काशी दीप विजन । कज्जाकपूरा फ्लाई ओवर पर कल मंझे से हुई बाइक सवार की मौत के बाद प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री पर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। अभी पतंगबाजी का मौसम भी नहीं है लेकिन इसके शौकीन इसका इस्तेमाल करने से बाज नहीं आ रहे। मकर संक्रांति तक यही हाल रहा तो न जाने ऐसी कितनी और घटनाएं देखने सुनने को मिलेगी।हालांकि इसको लेकर पुलिस प्रशासन जबरदत सख्ती के मूड में है। प्रतिबंधित मंझे की खरीद और उपयोग करने वालों के खिलाफ वाराणसी पुलिस विशेष अभियान चलाने जा रही है। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि प्रतिबंधित मांझा बेचने, खरीदने अथवा उससे पतंग उड़ाने वालों के विरुद्ध तत्काल मुकदमा दर्ज कर कठोर विधिक कार्रवाई की जाए। इस मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस आयुक्त ने 11 अक्टूबर को कैम्प कार्यालय में राजपत्रित अधिकारियों के साथ गोष्ठी के दौरान
मातहतों को इसकी बिक्री व उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने हेतु कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
देखना यह है कि इस बार सीपी का यह निर्देश कितना कारगर सिद्ध होता है।
इस दौरान सीपी ने मिशन शक्ति 6.0, वाराणसी खंड स्नातक/शिक्षक निर्वाचन-2026 तथा आगामी एयर शो की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की समीक्षा भी की।
समीक्षा गोष्ठी में अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरी मीणा, पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंशवाल, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन राजेश कुमार पाण्डेय, पुलिस उपायुक्त गोमती जोन नीतू, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एवं अपराध विनीत भटनागर सहित संबंधित राजपत्रित अधिकारी उपस्थित रहे आगामी एयर शो और वीवीआईपी आगमन के मद्देनजर पुलिस आयुक्त ने रूट, पार्किंग, होल्डिंग एरिया, बैरियरिंग, डायवर्जन और वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था समय से पूरी करने के निर्देश दिए। भीड़ प्रबंधन के लिए घाटों पर प्रवेश और निकास की पृथक व्यवस्था, डबल बैरियरिंग, वॉच टावर, सीसीटीवी, पीए सिस्टम तथा खोया-पाया केंद्र की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। यातायात संचालन के लिए प्लान-ए, प्लान-बी और प्लान-सी के अनुसार डायवर्जन लागू करने तथा रिंग रोड/एनएच-19 के माध्यम से यातायात संचालित करने के निर्देश दिए गए। आपात स्थिति में अस्पतालों तक ग्रीन कॉरिडोर और जल पुलिस, एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की तैनाती जैसी व्यवस्थाओं को भी प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।
एक टिप्पणी भेजें