कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्ट वाराणसी के चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत बेनियाबाग इलाके में कल एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की घटना सामने आई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को कुछ ही देर में गिरफ्तार कर लिया।
यह कार्रवाई एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी के निर्देशन में थाना प्रभारी वीके शुक्ला और पियरी चौकी इंचार्ज विकास मिश्र की टीम द्वारा की गई। पुलिस टीम ने घटना की सूचना मिलते ही तलाशी अभियान चलाया और आरोपी को धर दबोचा।
रात भर गहन पूछताछ के बाद आरोपी से महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई गई। आज एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी ने आरोपी को मीडिया के समक्ष पेश किया। एसीपी ने बताया कि पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से आरोपी को भागने का मौका नहीं मिला।
एसीपी दशाश्वमेध के अनुसार नाबालिग के साथ हुए इस जघन्य अपराध में आरोपी के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले की आगे की जांच जारी है और पीड़िता को उचित चिकित्सा एवं कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
यह घटना पुलिस की चुस्ती का उदाहरण है, जहां अपराध की सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। नाबालिग के परिजनों और स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस तेज कार्रवाई की सराहना की है।
एक टिप्पणी भेजें