Top News

हेड कांस्टेबल अजय गौड़ को बदनाम करने की साजिश का आरोप, तबादले के बाद तत्काल संभाली ड्यूटी

काशी दीप विजन कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्ट 

वाराणसी। जंसा थाना में तैनात आरक्षी अजय गौड़, हेड कांस्टेबल चालक का स्थानांतरण गोमती जोन के अधिकारियों के आदेश पर थाना बड़ागांव कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानांतरण आदेश मिलने के बाद अजय गौड़ ने बिना किसी देरी के 1 अक्टूबर 2026 को जंसा थाने से रवानगी कराई और 2 अक्टूबर 2026 को गोमती जोन के थाना बड़ागांव में आमद दर्ज कराकर ड्यूटी शुरू कर दी।

बताया गया कि स्थानांतरण के बाद संबंधित पुलिसकर्मी अपने नए तैनाती स्थल पर नियमित रूप से ड्यूटी कर रहे हैं। वहीं, उनके संबंध में लगाए जा रहे कुछ आरोपों को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। आरोप लगाने वालों की ओर से की जा रही चर्चाओं को अजय गौड़ को बदनाम करने की साजिश बताया जा रहा है।

उनका कहना है कि अचानक स्थानांतरण होने के बाद नए स्थान पर कमरा किराए पर लेना, रहने की व्यवस्था करना और अन्य जरूरी सामान व्यवस्थित करने में स्वाभाविक रूप से कुछ समय लग सकता है। ऐसी स्थिति में तत्काल पूरी व्यवस्था हो जाना संभव नहीं है।

हालांकि, लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मामले में वास्तविक स्थिति संबंधित अधिकारियों की जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही स्पष्ट हो सकेगी।

Post a Comment

और नया पुराने