कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्ट. मिर्जापुर अदलहाट काशी दीप विजन- आज दिनांक 11.10.2026 को आदिवासी विकास समिति के तत्वाधान में सभी गोंड बंधु भारी मात्रा में अदलहाट सामतपुरा स्थित शंकर जी के मंदिर पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया,जिसका संचालन श्री लाल बहादुर गोंड एवं अध्यक्षता श्री अमरनाथ गोंड जी के द्वारा किया गया बैठक का मुख्य बिंदु अपने लोगों की काफी मात्रा में एकत्र करके जिला स्तर पर शक्ति प्रदर्शन करने के लिए चर्चा किया गया उन्होंने बताया कि कुछ लोगों को जाति प्रमाण पत्र बनाकर अधिकारी शांत हो गए हैं और हमारे बंधु अपना आवेदन कुछ लोग कर रहे हैं ऑनलाइन और उन्हें उनका कुछ आपत्ति लगा करके आवेदन निरस्त कर रहे हैं ऐसी दशा में आज हम सब लोग प्रतिज्ञा यहां पर कर रहे हैं कि अगली मीटिंग में काफी मात्रा में इकट्ठा होकर अगली रणनीति जिला मुख्यालय का घेराव रणनीति होगा अपनी मांगों को लेकर जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौपा जाएगा
बैठक का समापन श्री माया प्रसाद गोंड द्वारा किया गया बैठक में उपस्थित तमाम पदाधिकारी एव अधिकारीगढ़ कर्मचारी गण मौजूद रहे बैठक में मुख्य रूप से.अशोक गोंड,माया प्रसाद,जवाहर,जीवित नीरज,साधु,अमरेश, नवमी, राधेश्याम, गुलाब,रामसूरत,संदीप कैलाश, सुनील, आशीष, राम अचल आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे सेवा जोहार
एक टिप्पणी भेजें