Top News

छोटे अस्पतालों की समस्याओं का होगा समाधान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

अंजली कुमारी की रिपोर्ट 

वाराणसी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से गुरुवार को नदेसर स्थित एक होटल में पद्म अलंकृत, साहित्यकार, प्रोफेसर, चिकित्सक, उद्यमी, अधिवक्ता सहित 14 विशिष्ट प्रबुद्धजनों ने मुलाकात की। इस दौरान आईएमए वाराणसी के अध्यक्ष एवं लायंस आई बैंक के सचिव डॉ. अनुराग टंडन ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट की।

डॉ. टंडन ने नितिन नबीन को आईएमए की ओर से प्रकाशित ‘अद्भुत ज्योति-नेत्रदान महादान’ पत्रिका भेंट की, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आशीर्वचन भी प्रकाशित है। उन्होंने शहर के 10 से 20 बेड वाले छोटे अस्पतालों के समक्ष आ रही विभिन्न समस्याओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने रखा। साथ ही क्लिनिकल एस्टैब्लिशमेंट एक्ट के सही क्रियान्वयन पर सार्थक चर्चा हुई।

डॉ. टंडन ने कहा कि छोटे अस्पताल समाज की रीढ़ हैं और बड़ी संख्या में लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराते हैं। इसलिए उनके संरक्षण और समस्याओं के समाधान की आवश्यकता है। नितिन नबीन ने छोटे अस्पतालों के समाजसेवा कार्यों की सराहना करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।

Post a Comment

और नया पुराने