गुफरान अहमद की रिपोर्ट मिर्जापुर. मिर्जापुर में चुनाव आयोग के खिलाफ समाजवादी एवं कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सपाइयों ने कलेक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी की। इस दौरान सपा छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने पोस्टर फूंककर विरोध जताया। पुतला फूंकने से रोकने पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। कुछ देर के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में अफरातफरी की स्थिति बन गई। प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
मिर्जापुर कलेक्ट्रेट में गुरुवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में सपा छात्र सभा के कार्यकर्ता भी शामिल रहे।
प्रदर्शन के दौरान छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में पोस्टर फूंककर अपना विरोध जताया। पुलिस ने जब पुतला फूंकने से रोकने का प्रयास किया तो कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। इस दौरान कुछ समय के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में अफरातफरी का माहौल रहा।
एक टिप्पणी भेजें