अंजली कुमारी की रिपोर्ट
वाराणसी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सिगरा स्टेडियम में आयोजित होने वाले सेवा संकल्प माह के अंतर्गत प्रस्तावित टी20 नेशनल दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का अनावरण आज होटल ताज में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष तथा केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी की विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में नीतिन नवीन ने कहा कि दिव्यांगता मन की होती है, शरीर की नहीं। आज देश और प्रदेश में ऐसी सरकार है, जो दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने तथा उन्हें आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आयोजन समिति के अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य दिव्यांगजनों के मनोबल को बढ़ाना, उनके भीतर नई उम्मीद और आत्मविश्वास जगाना तथा खेल के माध्यम से एक समावेशी भारत के निर्माण का संदेश देना है। ऑल इंडिया दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. उत्तम ओझा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को प्रतियोगिता की पूरी रूपरेखा एवं तैयारियों से अवगत कराया।
एक टिप्पणी भेजें