Top News

थाना लंका पुलिस द्वारा ई-रिक्शा चोरी करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से ई-रिक्शा के पार्ट्स, 02 बैट्री 01 ई-रिक्शा मोटर व कुल 5000/- रु नकद बरामद

वाराणसी दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट                        थाना लंका पुलिस द्वारा ई-रिक्शा चोरी करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से ई-रिक्शा के पार्ट्स, 02 बैट्री 01 ई-रिक्शा मोटर व कुल 5000/- द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही किये जाने हेतु दिए गए निर्देशों के अनुपालन में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त, काशी जोन, के निर्देशन में व श्रीमान् अपर पुलिस उपायुक्त, काशी जोन, के पर्यवेक्षण में , श्रीमान् सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर एवं थाना प्रभारी लंका के कुशल नेतृत्व में थाना लंका पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर अभियुक्तगण 1. जितेन्द्र कुमार गुप्ता पुत्र स्व0 सुक्खू साव निवासी ग्रा0 करनपुर लेड़ुका बाजार थाना बदलापुर जनपद जौनपुर उम्र करीब 36 वर्ष, 2.रितिक जायसवाल पुत्र उमेश चन्द्र जायसवाल निवासी ग्रा0 आमापुर पट्टी थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगण करीब 27 वर्ष ,3. बाल अपचारी उम्र करीब 16 वर्ष को दिनांक 11.10.2026 को सामने घाट जजेज गेस्ट हाउस के पास से गिरफ्तार किया गया तथा चोरी किया गये ई-रिक्शा के कटे हुए पार्ट्स, 02 बैट्री, 01 मोटर व कुल 5000/- रु नकद बरामद हुआ। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना लंका पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

*घटना विवरणः-* दिनांक 11.10.2026 को वादिनी द्वारा स्वंय का ई रिक्शा चोरी हो जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया था, प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना लंका पर मु0अ0सं0- 0521/2026 धारा 303(2) बीएनएस, में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा उक्त मुकदमें से संबंधित अभियुक्तगण 1. जितेन्द्र कुमार गुप्ता पुत्र स्व0 सुक्खू साव निवासी ग्रा0 करनपुर लेड़ुका बाजार थाना बदलापुर जनपद जौनपुर उम्र करीब 36 वर्ष, 2.रितिक जायसवाल पुत्र उमेश चन्द्र जायसवाल निवासी ग्रा0 आमापुर पट्टी थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगण करीब 27 वर्ष ,3. बाल अपचारी उम्र करीब 16 वर्ष को दिनांक 11.10.2026 को सामने घाट जजेज गेस्ट हाउस के पास से गिरफ्तार किया गया तथा चोरी किया गये ई-रिक्शा के कटे हुए पार्ट्स, 02 बैट्री, 01 मोटर व कुल 5000/- रु नकद बरामद हुआ।
विवरण पूछताछ :- बालअपचारी उम्र करीब 16 वर्ष को रत्नाकर विहार कालोनी से चोरी का टोटो ले जाते हुए का वीडियो दिखाते हुए पूछताछ किया गया तो उसके द्वारा अपने किये गए आटो चोरी की माँफी माँगते हुए बताया कि मैं अपने शौक पूरे करने के लिये इस प्रकार के कामों में संलिप्त हो गया । तत्पश्चात चोरी किये गये टोटो के विषय में पूछताछ किया गया तो उसके द्वारा बताया गया कि दो कबाड़ी वाले हैं जिनमें एक का नाम जितेन्द्र कुमार गुप्ता पुत्र स्व0 सुक्खू साव निवासी ग्रा0 करनपुर लेड़ुका बाजार थाना बदलापुर जनपद जौनपुर उम्र करीब 36 वर्ष है तथा दूसरे व्यक्ति द्वारा अपना नाम रितिक जायसवाल पुत्र उमेश चन्द्र जायसवाल निवासी ग्रा0 आमापुर पट्टी थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 27 वर्ष बताया और उन लोगों द्वारा बताया गया कि हम लोगों द्वारा कबाड़ खरीदने का काम किया जाता है, तत्पश्चात उक्त दोनों व्यक्तियों से खरीदे गये चोरी के टोटो के सम्बन्ध में पूछताछ किया गया तो उनके द्वारा अपने किये गये कार्य की मॉफी माँगते हुए कहा गया कि हमने ही 8000/- रुपये में टोटो को यह जानते हुए कि चोरी का है तब भी लालच बस खरीद लिया है।

*पंजीकृत अभियोग विवरण -* मु0अ0सं0- 0521/2026 धारा- 303(2) बी0एन0एस0 व बढोत्तरी धारा 317(2)/317(5) बी0एन0एस0 थाना लंका कमि0 वाराणसी।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-* 
1. जितेन्द्र कुमार गुप्ता पुत्र स्व0 सुक्खू साव निवासी ग्रा0 करनपुर लेड़ुका बाजार थाना बदलापुर जनपद जौनपुर उम्र करीब 36 वर्ष।
2. रितिक जायसवाल पुत्र उमेश चन्द्र जायसवाल निवासी ग्रा0 आमापुर पट्टी थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगण करीब 27 वर्ष ।
3. बाल अपचारी करीब 16 वर्ष ।
गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान- दिनांक- 11.10.2026 को , स्थान- सामने घाट जजेज गेस्ट हाउस के पास से गिरफ्तार ।
बरामदगी का विवरण- कटे हुए आटो का पार्ट्स, 02 बैट्री, 01 मोटर व कुल 5000/- रु नकद ।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण- 
1. श्री राजकुमार, प्रभारी निरीक्षक, थाना लंका, कमिश्नरेट वाराणसी।
2. उ0नि0 नवीन चतुर्वेदी, चौकी प्रभारी नगवां, थाना लंका, कमिश्नरेट वाराणसी।
3. उ0नि0 स्वप्निल सिंह, थाना लंका, कमिश्नरेट वाराणसी।
4. का0 पद्माकर अवस्थी, थाना लंका, कमिश्नरेट वाराणसी।
5. का0 रामसुरेश यादव, थाना लंका, कमिश्नरेट वाराणसी।
6. का0 अमित शुक्ला, थाना लंका, कमिश्नरेट वाराणसी।
7. का0 सूरज, थाना लंका, कमिश्नरेट वाराणसी।

Post a Comment

और नया पुराने