Top News

काशी पहुंचे केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंहभाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत

विजय कुमार की रिपोर्ट 

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत
वाराणसी । भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह गुरुवार को काशी पहुंचे। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, बाबतपुर पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

एयरपोर्ट पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री एवं एयरपोर्ट प्रोटोकॉल प्रभारी शैलेश पांडेय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। इस दौरान भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बताया गया कि केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह वाराणसी में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं।

Post a Comment

और नया पुराने