Top News

ज्ञानेश कुमार के पोस्टर पर जूतों की बरसात 

अंजली कुमारी की रिपोर्ट 

वाराणसी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर गुरुवार को चंदौली सांसद वीरेंद्र सिंह और सपा नेता रीबू श्रीवास्तव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके पोस्टर पर जूते और लाठियां बरसाईं। इसके बाद पोस्टर जलाकर विरोध जताया। प्रदर्शन को देखते हुए जिला मुख्यालय पर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी थी। पुलिस की मौजूदगी के बीच कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन करते रहे। प्रदर्शनकारियों ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ अपना आक्रोश जताया और विभिन्न मुद्दों को लेकर विरोध दर्ज कराया।

Post a Comment

और नया पुराने