Top News

वाराणसी: चितईपुर पुलिस ने किया चैन स्नेचिंग की घटना का सफल अनावरण, 4 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, लूटी गई सोने की चैन व पल्सर बाइक बरामद

कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्ट 
वाराणसी काशी दीप विजन -कमिश्नरेट के थाना चितईपुर पुलिस ने क्षेत्र में हुई चैन स्नेचिंग की घटना का त्वरित और सफल अनावरण करते हुए 4 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से लूटी गई पीली धातु (सोने) की चैन और घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।
​क्या थी पूरी घटना?
​ आज, दिनांक 02 अक्टूबर 2026 की सुबह लगभग 05:45 बजे राजेंद्र बिहार कॉलोनी (थाना चितईपुर क्षेत्र) की निवासी जगपन्ती देवी (पत्नी डॉ. सुद्धू राम पटेल) के साथ चैन स्नेचिंग की वारदात हुई थी। वादिनी जब सुबह घर से बाहर निकली थीं, तभी दो अज्ञात बदमाशों ने उन्हें धक्का देकर नीचे गिरा दिया और उनके गले से सोने की चैन छीनकर मोटरसाइकिल से अपने अन्य साथियों संग फरार हो गए। इस संबंध में थाना चितईपुर पर मु०अ०सं० 241/2026 धारा 304(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीकृत किया गया था।
​चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी
​घटना के शीघ्र अनावरण के लिए पुलिस टीम व क्राइम टीम द्वारा घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। 03 अक्टूबर 2026 की शाम चौकी प्रभारी सुंदरपुर उ०नि० आदित्य कुमार मिश्रा मय हमराह पुलिस टीम भिखारipur चौराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि घटना में शामिल अभियुक्त बनारस रेलवे स्टेशन से डीएलडब्ल्यू की ओर जाने वाली रेलवे लाइन के पास मोटरसाइकिल संग मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी व दबिश देकर समय लगभग 19:40 बजे 04 अभियुक्तों को धर दबोचा।
​गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
​प्रिंस राजभर (उम्र 19 वर्ष), निवासी ककरमत्ता न्यू कालोनी, थाना मण्डुआडीह, वाराणसी।
​किशन लाल गुप्ता (उम्र 20 वर्ष), निवासी ककरमत्ता न्यू कालोनी, थाना मण्डुआडीह, वाराणसी।
​कृष्णा (उम्र 22 वर्ष), निवासी ककरमत्ता न्यू कालोनी, थाना मण्डुआडीह, वाराणसी।
​चन्दन (उम्र 26 वर्ष), हाल पता: राजेन्द्र बिहार कालोनी लेन नं0 03, थाना चितईपुर, वाराणसी।
​बरामदगी का विवरण
​01 अदद पीली धातु (सोने) की चैन (वजन करीब 16.5 ग्राम)।
​01 अदद पल्सर मोटरसाइकिल (नं0 UP65BW2585, रंग: नीला-काला)।
​पुलिस टीम
​सफल अनावरण करने वाली पुलिस टीम में थाना चितईपुर के प्र०नि० राकेश कुमार गौतम, सुंदरपुर चौकी प्रभारी उ०नि० आदित्य कुमार मिश्रा, उ०नि० अवनीश कुमार, उ०नि० रवि चौहान, उ०नि० जितेन्द्र कुमार, उ०नि० विवेक सिंह, हे०का० चन्द्रपाल, रि०का० सौरभ शुक्ला, रि०का० सूरज मिश्रा तथा का० बृजेश राय शामिल रहे।

Post a Comment

और नया पुराने