वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट
वाराणसी --इंडिया गठबंधन द्वारा लिए गए निर्णय एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के मुद्दे को लेकर व मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी को लेकर समाजवादी पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को शास्त्री घाट पर व्यापक धरना प्रदर्शन किया और अपनी मांगों का ज्ञापन राष्ट्रपति को संबोधित जिलाधिकारी को सौंपा। धरना स्थल पर आयोजित सभा का नेतृत्व करते हुए चंदौली सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि देश में लोकतंत्र की बुनियाद जनता के मताधिकार पर टिकी हुई है। बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने संविधान के माध्यम से प्रत्येक नागरिक को समान रूप से मतदान करने का अधिकार दिया है। लेकिन आज उसी अधिकार को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया की मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार भारतीय जनता पार्टी के चुनावी एजेंट की तरह कार्य कर रहे हैं। उन्होंने दोहरी नागरिकता जैसी स्थिति उत्पन्न करने का आरोप लगाया। पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि मतदाता सूची में नए मतदाताओं के नाम जोड़ने की प्रक्रिया को जटिल बनाकर आम नागरिकों को मतदाता बनने से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने फार्म-7 के माध्यम से बिना पर्याप्त परीक्षण और सत्यापन के सॉफ्टवेयर आधारित प्रक्रिया द्वारा मतदाताओं के नाम सूची से हटाने का आरोप लगाया। जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने कहा कि यदि अशुद्ध एवं त्रुटि पूर्ण मतदाता सूची के आधार पर चुनाव कराकर सरकार बनाई जाती है तो यह लोकतंत्र की मूल भावना के साथ किया गया घिनौना खिलवाड़ होगा। जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ने कहा कि लोकतंत्र का मूल सिद्धांत है जनता की सरकार, जनता के द्वारा और जनता के लिए है।यदि किसी नागरिक से सरकार चुनने का अधिकार ही छीन लिया जाये तो लोकतंत्र की पूरी परिभाषा ही बदल जायेगी।धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने एवं संचालन जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने किया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सांसद चंदौली वीरेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल, स्नातक एमएलसी आशुतोष सिनहा, पूर्व विधायक उदयलाल मौर्या, पूर्व विधायक महेंद्र सिंह पटेल, पूर्व एमएलसी राजदेव सिंह, आनंद मौर्य, आत्माराम यादव, दीपू श्रीवास्तव, डॉक्टर ओपी सिंह, प्रदीप जायसवाल, प्रदीप कुमार मौर्य, डॉ रामबालक पटेल, किशन दीक्षित, प्रदेश सचिव विष्णु शर्मा, अवधेश पाठक, आनंद यादव, संजय मिश्रा, लालू यादव, सत्य प्रकाश सोनकर, अखिलेश मिश्रा, गणेश यादव, शशि यादव, संगीता पटेल, राजेश यादव नत्थू ,पूजा यादव, दिलशाद अहमद, प्रियांशु यादव, नंदलाल कनौजिया, डॉक्टर संजय सोनकर, इस्तकबाल कुरेशी, विवेक रंजन बबलू, कन्हैया राजभर, कमलेश पटेल, पंधारी यादव, ईशान श्रीवास्तव, मनोज यादव, राजकुमार यादव, आलोक सौरभ, निशू यादव, कमलेश पटेल, शीतला यादव, उमाकांत त्रिपाठी, बाबूलाल यादव, सुजीत पाण्डेय, वरुण सिंह, अनूप नट, राजकुमार यादव समेत हजारों की संख्या में सपा नेता व कार्यकर्ता गण उपस्थित
एक टिप्पणी भेजें