Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी को लेकर समता पार्टी ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट 

वाराणसी -- राष्ट्रीय समता पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक शशिप्रताप सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी की मांग को लेकर जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। धरना प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए संयोजक शशिप्रताप सिंह ने मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा बंगाल और बिहार में लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ कर एकतरफा चुनाव कराए जाने का आरोप लगाया उन्होंने इसकी निष्पक्ष जांच कराने की मांग किया। लोकतंत्र के साथ किये गये खिलवाड़ को समता पार्टी कत्तई बर्दाश्त नहीं करेगी।प्रवक्ता प्रकाश जायसवाल ने कहा कि एसआईआर के बहाने चुनाव आयोग विपक्षियों के वोट कटवाने का प्रयास कर रहा है। जो चुनाव आयोग कभी स्वतंत्र संस्था थी आज वह भाजपा के रिमोट कंट्रोल पर कठपुतली की भांति कार्य कर रहा है। जो लोकतंत्र के साथ किया गया खिलवाड़ है। ज्ञापन सौंपने के दौरान राष्ट्रीय संयोजक शशिप्रताप सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रकाश जायसवाल, गुलाब राजभर, जितेंद्र पटेल, राजू पटेल, अनूप अग्रहरि, बृजेश यादव, जितेंद्र प्रजापति, मनोज कुशवाहा, सोनू लाल, ज्ञानचंद पटेल, सत्येंद्र सिंह, दिनेश यादव, महेंद्र यादव, अजय आर्या, अशोक प्रजापति समेत सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल रहे।

Post a Comment

और नया पुराने