दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट. वाराणसी प्रबन्ध निदेशक महोदय के अनुमोदन क्रम में पत्रांक 853 दिनांक 08/10/2026 के तहत आयोजित इस प्रशिक्षण में प्रख्यात प्रशिक्षक श्री राजेश कुमार मेहतानी, Director (Retd.), Centre for Excellence and Training, लखनऊ द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।
● कार्यक्रम दो पालियों में आयोजित हुआ - प्रथम पाली में अनुशासनिक कार्यवाही के नियम, चार्जशीट, जांच प्रक्रिया, द्वितीय पाली में आरटीआई में व्यक्तिगत डेटा संरक्षण कानून के नए प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा हुई।
● इस प्रशिक्षण में कुल 437 अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भाग लिया, जिसमें 91 अधिकारी/कर्मचारी भौतिक रूप से सभागार में उपस्थित रहे, जबकि 346 कार्मिक ऑनलाइन माध्यम (VC) से प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, बस्ती, मीरजापुर एवं आजमगढ़ क्षेत्रों से जुड़े।
● प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने निलंबन, बहाली, RTI में थर्ड पार्टी सूचना जैसे 25 से अधिक ज्वलंत प्रश्नों पर जिज्ञासा समाधान प्राप्त किया।
● इस अवसर पर प्रबंध निदेशक श्री संदीप कुमार, निदेशक कार्मिक एवं प्रशासन, श्री अशोक कुमार सेठ, मुख्य अभियंता (प्रशासन), श्री अशोक कुमार, अधीक्षण अभियंता, श्री शुभम खड़ायत एवं अधिशासी अभियंता (मुख्यालय) श्री आजात शत्रु सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें