*60 छात्रों में टेबलेट वितरण किया गया। छात्रों के चेहरे पर खली मुस्कान * जमानियां। शनिवार को नौरंग सिंह कॉलेज ऑफ फॉर्मेसी, करमहरी, देवैथा के प्रधानाचार्य रामानन्द एवं प्रबंधक उपेंद्र सिंह की अगुवाई में मुख्य अतिथि नसीमुल्लहा अंसारी कानूनों जमानियां और विशिष्ठ अतिथि गयासुद्दीन खां ग्राम प्रधान देवैथा तथा अभिषेक कुमार सिंह ग्राम प्रधान प्रतिनिधि करमहरी, बबलू सिंह ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बरूईन एवं डॉ अजय कुमार सिंह प्राचार्य नौरंग सिंह महाविद्यालय करमहरी के कर कमलो द्वार उ.प्र. में अध्ययनरत युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने हेतु विद्यालय के फॉर्मेसी में अध्ययनरत छात्रों को टेबलेट का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि नसीमुल्लहा अंसारी ने छात्रों को टेबलेट को अपने अध्ययन के काम लगाने की बात कहीं। उन्होने छात्रों से अपील किया कि सरकार की इस योजना का लाभ अपने जीवन को संवारने में लगाये। विशिष्ठ अतिथि डॉ सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार की इस योजना के लाभ के बारे में छात्रों को अवगत कराया तथा सरकार की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया। टेबलेट वितरण समारोह कार्यक्रम में गोरख सिंह, श्री के. के. राय,श्री दयाशंकर सिंह, विजय सिंह (लेखपाल ) एवं स्थानीय गणमन व्यक्तियों सहित विद्यालय केअध्यापक एवम् कर्मचारी गण उपस्थित रहे। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें