जमानियां में ईद उल अजहा का त्योहार शांति पूर्ण संपन्न प्रशासन ने की सुरक्षा व्यवस्था काशी दीप विजन वरिष्ठ पत्रकार सलीम मंसूरी जमानियां। शनिवार को ईद उल अजहा (बकरीद) का पर्व पूरी श्रद्धा, उल्लास और सौहार्द के साथ मनाया गया। नगर कस्बा बाजार के सभी मस्जिदों में निर्धारित अपने समय के मुताबिक एवं लोदीपुर मोहल्ला स्थित ईदगाह में मुस्लिम समुदाय के हजारों लोगों ने सुबह नमाज अदा की। नमाज के बाद एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई देने का दृश्य सौहार्द और आपसी मोहब्बत की मिसाल पेश करता नजर आया। छोटे-छोटे बच्चे भी पारंपरिक परिधान में बड़ों को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद देते नजर आए। बताया जाता है। कि लोदीपुर मोहल्ला स्थित ईदगाह में 7.30 नमाज अदा करने वालों की भीड़ जुटने लगी थी। निर्धारित समय के अनुसार नमाज अदा की गई। इमाम साहब ने नमाज के बाद विशेष खुतबा पढ़ा और देश में अमन, शांति, भाईचारे और तरक्की के लिए दुआ की गई। इस दौरान त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया, क्षेत्राधिकारी राम कृष्ण तिवारी एवं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह के अलावा तहसीलदार राम नारायण वर्मा के साथ मय पुलिस ने पूरी चौकसी बरती। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ी गई। खुद उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया, और क्षेत्राधिकारी राम कृष्ण तिवारी, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह, तहसीलदार राम नारायण वर्मा तथा मय पुलिस कर्मी स्टेशन बाजार स्थित जुम्मा मस्जिद एवं लोदीपुर मोहल्ला स्थित ईदगाह पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। वहीं पुलिसकर्मी पैदल गश्त पर भी नजर आए। प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चुस्त दुरुस्त नजर आए। ईद के मौके पर राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों के चंदन तिवारी, गिरधारी सिंह, अरविंद सिंह, विजय यादव सहित जनप्रतिनिधियों ने मुस्लिम समाज को बधाई दी। उन्होंने कहा, ईद का त्योहार भाईचारे, इंसानियत और प्यार का प्रतीक है। यही हमारी गंगा-जमुनी तहज़ीब की खूबसूरती है। फोटो
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें