जिलाधिकारी ने बाढ़ नियंत्रण कक्ष का किया निरीक्षण वाराणसी -- जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कलेक्ट्रेट स्थित बाढ़ नियंत्रण कक्ष का शनिवार को निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ताकि बाढ़ की स्थिति पर प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। जिलाधिकारी ने बाढ़ नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे कंट्रोल रूम को अपडेट रखें और सभी आवश्यक जानकारी उपलब्ध करायें। जिलाधिकारी ने राहत सामग्री का भी निरीक्षण किया। उन्होंने देखा कि पर्याप्त मात्रा में आवश्यक सामग्री जैसे की सुखा राशन, पानी, दवाइयां आदि उपलब्ध है या नहीं। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि बाढ़ से संबंधित किसी भी घटना की सूचना तुरंत कंट्रोल रूम को दी जाये ताकि तत्काल कार्यवाही की जा सके। नियंत्रण कक्ष के कर्मचारियों को निर्देश देते डीएम वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें