Top News

करौंदी रोजगार मेले में 359 बेरोजगारों को मिली नौकरी वाराणसी -- जनपद के बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शनिवार को राजकीय आईटीआई कॉलेज करौंदी के मैदान में कौशल विकास मिशन, क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय वाराणसी एवं राजकीय आईटीआई वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में एकदिवसीय बृहद् रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस रोजगार मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने किया। उन्होंने कहा की कोई भी काम छोटा नहीं होता है, बल्कि उसे ईमानदारी के साथ करना चाहिए। जिला पंचायत अध्यक्ष ने 10 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया और सभी चयनित अभ्यर्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। सहायक निदेशक मुकेश कुमार व प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई कालेज ने बेरोजगार अभ्यर्थियों को सुझाव दिया कि आज के युग में तकनीकी शिक्षा ग्रहण करना चाहिए प्राइवेट कंपनियों में अनुभव के आधार पर अच्छी सैलरी मिलती है। महिला आईटीआई कॉलेज की प्रधानाचार्य राधिका त्रिपाठी ने कौशल विकास मिशन द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी और उनके उपलब्धियों एवं सम्भावनाओं के बारे में भी बताया। मेला प्रभारी दीप सिंह ने कार्यक्रम को संचालन करते हुए सभी नियोजकों से बेरोजगार अभ्यर्थियों को कंपनियों के रिक्तियों के बारे में पूर्ण रूप से प्रकाश डाला।रोजगार मेले में सागर रत्ना रेस्टोरेंट, हिंडालको लिमिटेड, पेटीएम, स्विस कार्प, बैंक ऑफ़ इंडिया, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया, मुथूट फाइनेंशियल सहित चालीस कंपनियों ने प्रतिभाग किया था। मेले में जनपद के आसपास के क्षेत्रों से कुल 1636 बेरोजगारों ने आवेदन किया था। जिसमें से कुल 359 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इस मौके पर अभिषेक सिंह प्रबंधक कौशल विकास मिशन और अन्य अतिथिगण उपस्थित रहे,नियुक्तिपत्र प्रदान करती पूनम मौर्या, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

Post a Comment

और नया पुराने