सनबीम वरूणा में कैम्ब्रिज चेकप्वाइंट के ग्रेजुएशन सेरेमनी का हुआ भव्य आयोजन वाराणसी -- सनबीम इंटरनेशनल वरुणा के प्रांगण में शनिवार को कैंब्रिज चेकप्वाइंट के ग्रेजुएशन सेरेमनी कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में कैम्ब्रिज के द्वारा आयोजित परीक्षा में निरंतर श्रेष्ठ प्रदर्शन करके विद्यालय में कीर्तिमान स्थापित करने वाले एवं शत-प्रतिशत सफल कक्षा 5 एवं कक्षा 8 के छात्र छात्राओं का अभिनंदन एवं स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ सनबीम शिक्षण समूह के अध्यक्ष डॉ. दीपक मधोक, उपाध्यक्ष भारती मधोक, निर्देशिका अमृता बर्मन, मानद निदेशक हर्ष मधोक, डीन एकेडेमिक्स एवं इनोवेशन आदित्य चौधरी, सनबीम वरुणा स्कूल की प्रधानाचार्या डा.अनुपमा मिश्रा के साथ ही सनबीम इंटरनेशनल वरुणा की प्रधानाचार्या करिश्मा शाह,एवं उप प्रधानाचार्या साधना सिंह के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कराया गया। इस कार्यक्रम के प्रारम्भ में कैंब्रिज प्राइमरी चेक प्वाइंट 2024-25 के अन्तर्गत सनबीम इंटरनेशनल वरुणा के कक्षा 5 के छात्र छात्राओं ने पिछले वर्ष की श्रेष्ठता को कायम रखते हुए इस वर्ष भी अपना कीर्तिमान स्थापित किया। इस वर्ष सनबीम इण्टरनेशनल वरुणा का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा।कक्षा-5 के अद्वैत रंजन कपूर 98.67 प्रतिशत, रेयांश कृष्णा कपूर 98.67%, शनाया अग्रवाल 84.67 प्रतिशत एवं आदित्य सिंह 82 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं परिजनों का मान बढ़ाया।वहीं सनबीम इंटरनेशनल वरुणा के कक्षा 8 की हर्षाली अवस्थी 89.33 प्रतिशत,गुरूवंश वीएन 89.33प्रतिशत,आशिता कुशवाहा 85.33 प्रतिशत,मान्या जायसवाल 83.33 प्रतिशत एवं सूर्यांश सिंह ने 82.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं परिजनों का मान बढ़ाया।सनबीम इंटरनेशनल वरुणा के मेधावी छात्र छात्राओं ने अपनी योग्यता का परिचय देते हुए परीक्षा में शत प्रतिशत सफलता प्राप्त की। इस वर्ष विद्यालय के कुल 204 छात्राओं ने कैंब्रिज द्वारा आयोजित परीक्षा में अपने अथक परिश्रम से उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त किया तथा अपने परिजन विद्यालय एवं जनपद का मान बढ़ाया है। कार्यक्रम के अन्त में सनबीम शिक्षण समूह के अध्यक्ष डा.दीपक मधोक, उपाध्यक्ष भारती मधोक, निर्देशिका अमृता बर्मन ने कैम्ब्रिज की परीक्षा में शत-प्रतिशत सफल छात्र छात्राओं एवं उनके अभिभावकों के प्रति कृतज्ञता का भाव प्रकट किया एवं सफल छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना किया-सनबीम वरुणा स्कूल के सफल छात्र छात्राएं, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें