उत्कृष्ट कार्य हेतु पुरस्कार पाने वाले शिक्षक 15 जुलाई तक करें आवेदन वाराणसी,जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि वर्ष 2025 में माध्यमिक शिक्षा विभाग में राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय/ वित्त विहीन माध्यमिक विद्यालयों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रधानाचार्य/ प्रधानाध्यापक/ अध्यापक को राष्ट्रीय अध्यापक पुरस्कार हेतु शिक्षकों में अधिक से अधिक ऑनलाइन नामांकन की कार्यवाही किए जाने हेतु संयुक्त सचिव स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के पत्र दिनांक 23.06 2025 एवं शिक्षा निदेशक(मा) उत्तर प्रदेश लखनऊ के पत्र दिनांक 03.07.2025 के क्रम में शिक्षकों द्वारा अपना नामांकन भारत सरकार के पोर्टल (http://nationalawardstoteachers.education.gov.in)पर आनलाइन आवेदन दिनांक 23.06.2025 से 15.07.2025 तक किया जाना है।इच्छुक अर्ह आवेदक उक्त तिथि तक अपना आवेदन कर सकते हैं।जिसकी विस्तृत सूचना वेबसाइट पर उपलब्ध है। वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें