उदय प्रताप महाविद्यालय के स्नातक प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट घोषित वाराणसी --उदय प्रताप महाविद्यालय में शुक्रवार को स्नातक कक्षाओं के प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया। इस बार छात्रों के लिए मुख्य सूची और प्रतीक्षा सूची दोनों को जारी किया गया है। परिणाम के बाद काउंसलिंग की प्रक्रिया 17 जुलाई से शुरू होगी। जिसमें चयनित छात्र अपनी कक्षाओं के लिए प्रवेश प्रक्रिया पूरी करेंगे। इस सम्बन्ध में प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस वर्ष प्रवेश परीक्षा में बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया और परिणाम को लेकर वे संतुष्ट हैं। उन्होंने छात्रों से काउंसलिंग में सही दस्तावेज और जानकारी के साथ उपस्थित होने का अनुरोध किया है। वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें