*'मेरे जाने के बाद घर आता है पत्नी का लवर', पति ने की शिकायत, बोला- मेरी और बच्चों की हत्या कर देगी* वाराणसी :- मेरठ की मुस्कान और मध्य प्रदेश की सोनम राजपूत जैसे चर्चित मामलों में पत्नियों द्वारा प्रेमी के लिए पति की हत्या किए जाने की घटनाओं ने अब पतियों में भी खौफ पैदा कर दिया है। इसी कड़ी में वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के कोइराजपुर गांव निवासी एक युवक ने अपनी पत्नी पर प्रेमी के साथ मिलकर उसकी और बच्चों की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है।पीड़ित ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि उसकी पत्नी का प्रेम संबंध कज्जाकपुरा, कोनिया निवासी राहुल विश्वकर्मा से है। मना करने पर वह झगड़ा करती है। उसने बताया कि शादी 2012 में हुई थी और तीन बच्चे हैं। पत्नी ने राहुल को मौसी का बेटा बताया।पति ने आरोप लगाया कि उसकी गैरमौजूदगी में जब वह काम करने बाहर चला जाता तो प्रेमी घर आकर उसकी पत्नी के साथ रहता था। ससुराल पक्ष से पूछने पर सच सामने आया कि राहुल से उसकी पत्नी का कोई रिश्ता नहीं है।काफी समझाने के बाद भी जब पत्नी नहीं मानी तो इस मामले को लेकर परेशान पति शनिवार को दोपहर में ससुर और साले के साथ हरहुआ पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और नियमानुसार कार्रवाई की बात कही है। नवीन प्रकाश सिंह की रिपोर्ट वाराणसी
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें