Top News

*ब्रेकिंग न्यूज़ काशी दीप क्राइम न्यूज़* वाराणसी चितईपुर थाना अंतर्गत चितईपुर हरिजन बस्ती में सीवर का पानी घुसा घरों में संक्रामक रोग फैलना शुरू आपको बता दे की हरिजन बस्ती केवल चुनावी मुद्दा के लिए इस्तेमाल किया जाता है नहीं नगर निगम द्वारा कभी सफाई होती है ना कभी झाड़ू लगाता है ना कभी दवा का छिड़काव होता है संक्रामक रोग तेजी से फैल रहा है सबसे बड़ी बात तो यह है कि भाजपा सरकार में जहां हरिजन बस्ती है वहां कोई सुविधा नहीं दी जाती है क्योंकि वह दलित बस्ती उनको उस बस्ती से कोई लेना-देना नहीं रहता है केवल असली मुद्दा यही रहता है वोट चाहिए उसके बाद मुकर जाइए क्योंकि अगर देखा जाए हर इलाके हर क्षेत्र में रोड नाली की व्यवस्था सुंदरतापूर्ण बनी रहती है अगर इस क्षेत्र के सभासद से पूछा जाए तो बताएंगे कि हमारे यहां नगर निगम के कर्मचारी अभी खाली नहीं है और जगह के लिए हमारी पहली प्राथमिकता रहती है की सफाई व्यवस्था कराया जाए दलित बस्ती उन उच्च अधिकारियों को महकता इसलिए कोई कार्य नहीं किया जाता आज चितईपुर हरिजन बस्ती में संक्रामक रोग दस्तक दे चुका है अब देखना है इसकी कितना स्पीड बढ़ रही है नगर निगम एवं उच्च अधिकारियों द्वारा इस पर क्या कार्यवाही की जा सकती है नहीं तो यह भी निर्णय ले चुका गया है कि हम लोग अब सड़क पर उतरेंगे जब तक हरिजन बस्ती की साफ सफाई व्यवस्था सुदृढ़ नहीं होगा तब तक हम लोग रोड पर बैठकर धरना देंगे, धरना में शामिल होने वाले लोग पूर्व लेखपाल अमरनाथ भारतीय, दीपचंद भारतीय शिवनाथ भारतीय मंटू भारतीय पाचू भारतीय उमा भारतीय कलू गुप्ता संजय भारतीय लाल जी भारतीय बाबूलाल भारतीय सदरी प्रसाद संजय मास्टर छोटेलाल नागेंद्र बंटी गुप्ता शिव गुप्ता एवं सैकड़ो महिलाएं मौजूद रही क्योंकि आने वाले समय में बहुत ही दयनीय स्थिति होने जा रही है

Post a Comment

और नया पुराने