Top News

मुख्यचिकित्साधिकारी गाजीपुर द्वारा केंद्र प्रभारी को लगाई डांट फटकार।जमानिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला आयोजित की गई। एक बार पुनः आरोग्य मेला से केंद्र प्रभारी चिकित्सक अनुपस्थित मिले। शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर आए मुख्यचिकित्साधिकारी गाजीपुर के द्वारा लापरवाही की शिकायत मिलने पर जमकर डांट फटकार लगाया। लेकिन केंद्र प्रभारी चिकित्सक पर डांट फटकार का कोई असर नहीं हुआ। जिसके कारण रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेला से अपने को अनुपस्थित रखे। जूनियर डाक्टर सचिन इलाज के लिए केंद्र पर पहुंचे मरीजों का इलाज किया। इसके अलावा अन्य कोई विभागीय कर्मचारी उपस्थित नहीं मिला। सीधे सीधे चिकित्सकों के साथ स्वास्थ्य कर्मियों को घोर उदासीनता के कारण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से मरीज मुंह मोड़ने को मजबूर हो रहे है। जब की यूपी सरकार ने एक साल तक बड़े पैमाने पर आरोग्य मेले को आयोजित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए हैं। अगस्त 2024 से लेकर जुलाई 2025 तक सभी जिलों में डेढ़ लाख से अधिक आरोग्य मेला का आयोजन किया जाएगा। लेकिन इसी तरफ से केंद्र प्रभारी लापरवाह बने रहेंगे। तो इलाज पर आने वाले मरीजों को निजी अस्पतालों में शरण लेने को बाध्य हो जाएंगे। बताया जाता है। कि योगी सरकार प्रदेश की जनता के उत्तम स्वास्थ्य को लेकर विभिन्न कार्यक्रम चला रही है। सरकारी अस्पतालों के कायाकल्प से लेकर अस्पतालों के निर्माण के साथ ही स्वास्थ्य मेलों के आयोजन से बड़ी आबादी को लाभान्वित किया गया है। इन प्रयासों में सबसे महत्वपूर्ण पहल आरोग्य मेला को अगले एक साल तक बड़े पैमाने पर आयोजित करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को दिए हैं। इसके बाद विभाग अगस्त 2024 से जुलाई 2025 तक लाखों से अधिक मरीज आरोग्य मेला से लाभ ले चुके है। परन्तु नगर कस्बा बाजार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी के लापरवाही और उदासीनता के चलते शासन द्वारा आयोजित होने वाली मुख्यमंत्री आरोग्य मेला से अपने को बराबर अनुपस्थित रहते है। जिसके कारण आरोग्य मेला मजाक बनाकर रहकर गया है। व्यापार मंडल के जिला युवा उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता, नगर पालिका परिषद के भावी प्रत्याशी नारायण दास चौरसिया, वीरेंद्र कुमार, एडवोकेट इमरान नियाजी, मुश्ताक राईन आदि लोगों ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सक डॉ गुलाब शंकर पटेल मुख्यमंत्री आरोग्य मेला से बराबर अपने को अनुपस्थित रखते है। उन्होंने कहा कि ऐसे डाक्टर को तत्काल स्थानांतरण किया जाना चाहिए। उक्त मौके पर मोहित कुमार आदि कर्मचारी रहे। महताब आलम की रिपोर्ट गाज़ीपुर

Post a Comment

और नया पुराने