कृषि यंत्रों पर अनुदान पाने हेतु अन्तिम तिथि 12 जुलाई तक वाराणसी -- जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह मौर्य द्वारा किसान भाइयों को सूचित किया गया है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में कृषि विभाग में संचालित कृषि यंत्रीकरण की विभिन्न योजना के अंतर्गत कृषि यंत्रों, किसान ड्रोन, फॉर्म मशीनरी बैंक, फसल अवशेष प्रबंधन वाले कृषि यंत्रों, कस्टम हायरिंग सेंटर आदि की बुकिंग दिनांक 27 जून 2025 से 12 जुलाई 2025 तक विभागीय पोर्टल दर्शन -2(https://agridarshan.up.gov.in) पर विकास खंडवार लक्ष्य के सापेक्ष प्रारंभ है। कृषि यंत्रों, किसान ड्रोन,फसल अवशेष प्रबंधन वाले कृषि यंत्र एवं कस्टम हायरिंग सेंटर की बुकिंग विभाग में पंजीकृत कृषक एवं फार्म मशीनरी बैंक हेतु एफपीओ द्वारा किया जा सकता है। कृषि यंत्रों, किसान ड्रोन,फार्म मशीनरी बैंक, फसल अवशेष प्रबंधन वाले कृषि यंत्रों, कस्टम हायरिंग सेंटर आदि पर 40 से 80% तक किसान भाई अनुदान प्राप्त कर सकते हैं। लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होने पर लाभार्थी का चयन ई- लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। ऑनलाइन कृषि यंत्रों के बुकिंग के समय ही कृषकों को यंत्रवार निर्धारित जमानत की धनराशि ऑनलाइन जमा करनी होगी।कृषि निदेशालय द्वारा ई-लॉटरी में चयनित ना होने वाले संबंधित कृषकों को जमानत की धनराशि उनके पंजीकरण में अंकित खातों में अधिकतम 6 माह में वापस कर दी जाएगी। 10001/से100,000/ तक के अनुदान के कृषि यंत्रों की बुकिंग हेतु जमानत धनराशि 2500/होगी तथा एक लाख से अधिक अनुदान के कृषि यंत्रों हेतु जमानत धनराशि 5,000/ होगी। वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें