जिला पंचायत अध्यक्ष ने विश्व युवा कौशल दिवस कार्यक्रम का किया शुभारम्भ वाराणसी -- स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान करौंदी वाराणसी में मंगलवार को विश्व युवा कौशल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या उपस्थित रहीं। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ कराया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा जनपद के दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल, उत्तर प्रदेश कौशल विकास योजनाओं एवं आईटीआई द्वारा सेवायोजित पूर्व में प्रशिक्षित प्रशिक्षणार्थी जो वर्तमान में अभी भी सेवायोजित हैं। उनमें से उच्चतम वेतन के आधार पर 11 अभ्यर्थियों( निकिता विश्वकर्मा, शिवानी चौरसिया, रिंकू गौड़, अमन चंदेल, किशन जयसवाल, आकाश कुमार शर्मा, पूजा पटेल, रितु भारती, लकी गुप्ता, अखिलेश कुमार प्रजापति, दीपक कुमार पटेल) को कौशल यूथ आइकॉन के रूप में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा 12 जुलाई 2025 को आयोजित वृहद् रोजगार मेला में चयनित 15 अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रमाण पत्र भी वितरित किया गया तथा जनपद में पांच उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रशिक्षण प्रदाताओं राजकीय /निजी (कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार विकास संस्थान, मैस्काट इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी, डॉक्टर अमृतलाल इशरत मेमोरियल सनबीम सोसायटी,जेएस प्राइवेट आईटीआई पलही पट्टी) को सम्मानित किया गया। साथ ही जनपद में स्थापित औद्योगिक इकाई के प्रतिनिधि आईएमसी के चेयरमैन विनोद जायसवाल मैसर्स बनारस इंजीनियरिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड एवं आईएमसी के चेयरमैन पंकज खन्ना साईंगुरु इंडस्ट्री को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि पूनम मौर्या ने युवा कौशल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारे प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री जी ने जनपद की युवाओं को हुनरमन्द बनाने के लिए विभिन्न प्रकार का कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया। इसके लिए मैं राज्य एवं केंद्र सरकार को धन्यवाद देती हूं, तथा उपस्थित युवाओं से मैं अनुरोध करती हूं कि खुद को विकसित राष्ट्र बनाने हेतु आप मेहनत करें अपना नाम, अपने परिवार एवं जनपद का नाम रोशन करें। महिला आईटीआई चौकाघाट की प्रधानाचार्य राधिका त्रिपाठी जिला समन्वयक प्रधानाचार्य राजकीय महिला आईटीआई चौकाघाट वाराणसी ने विश्व युवा कौशल दिवस की स्थापना के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए जनपद की उपलब्धियों एवं भविष्य की संभावनाओं के बारे में विस्तार से बताया।अन्त मे मुकेश कुमार सिंह प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई करौंदी ने कार्यक्रम में पधारे हुए जनप्रतिनिधि व सम्मानित अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए समस्त प्रशिक्षणार्थियों को विश्व युवा कौशल दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस कार्यक्रम में अभिषेक सिंह एवं जयकृष्ण श्रीवास्तव जिला प्रबंधक, प्रभात पाल जिला कार्यक्रम प्रबन्धक तथा प्रशिक्षण प्रदाताओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस मंच का संचालन दीप कुमार सिंह रोजगार मेला प्रभारी ने किया।फोटो -03-प्रशस्ति पत्र प्रदान करती मुख्य अतिथि, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें