Top News

कल दिनांक 15 जुलाई 2025 को दिल्ली-कोलकाता हाईवे पर हेरिटेज हॉस्पिटल के सामने स्थित होटल लीला पैलेस के ग्राउंड फ्लोर में कोबेल्को कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट इंडिया लिमिटेड की डीलरशिप *प्रेम ऑटो सर्विसेज* का शुभारंभ जापान से आये हुए कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ श्री जुन हायामा द्वारा फीता काट कर किया गया।इस शुभ अवसर पर डीलरशिप संचालक श्री अनुदीप अग्रवाल जी ने बताया कि इस प्रतिष्ठान में कोबेल्को एक्सेवेटर के सभी मोडलों की बिक्री, उनकी सर्विस और पार्ट्स उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने कहा, "हमारी कोशिश रहेगी कि ग्राहकों को हम अच्छी सेवाएं और समय से स्पेयर पार्ट्स उपलब्ध करा सकें।"इस अवसर पर कंपनी के अन्य संचालक श्री अनुराग अग्रवाल जी एवं श्री अभिषेक अग्रवाल जी भी उपस्थित रहे। साथ ही कोबेल्को कंपनी के इंडिया हेड अश्विनी शर्मा जी, सेल्स हेड दिनेश नैन जी और एरिया सेल्स मैनेजर हरीश श्रीवास्तव जी भी उपस्थित रहे।समारोह के अंत में संचालक श्री अनुदीप अग्रवाल जी ने सभी अतिथियों को भेंट प्रदान की एवं आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

और नया पुराने