Top News

पेंशनर्स एसोसिएशन ने सिविल सेवा नियमावली वापस लेने हेतु बुलंद की आवाज वाराणसी --सेवानिवृत कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में जनपद के पेंशनरों ने वरुणा ब्रिज स्थित शास्त्री घाट पर अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को धरना प्रदर्शन किया और अपनी पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को सम्बोधित जिलाधिकारी व पुलिस कमिश्नर प्रतिनिधि को सौंपा। धरना स्थल पर आयोजित सभा की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने कहा की सरकार आठवीं वेतन आयोग के लाभों से एक जनवरी 2026 से पूर्व सेवा निवृत्त होने वाले पेंशनर्स को वंचित करना चाहती है। पेंशन पाना पेंशनर्स का अधिकार है। यह किसी के दया पर निर्भर नहीं है। इसलिए इनको आठवीं वेतन आयोग का लाभ मिलना चाहिए। एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मदन मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों का हक बिना लड़े नहीं देना चाहती है। कर्मचारी कल्याण संघ के अध्यक्ष डॉ रामावतार यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार कर्मचारी विरोधी है, इसीलिए वह इनको मिलने वाले हर लाभों को कतर देना चाहती है। इन्हें पंगु बनाकर छोड़ना चाहती है। धरने की अध्यक्षता वीरेन्द्र सिंह ने तथा संचालन जिला मंत्री अशोक कुमार सिंह ने किया। धरने में प्रमुख रूप से रविशंकर दुबे, ओमप्रकाश पाण्डेय, दिवाकर द्विवेदी, रविंद्र नाथ सिंह, ज्योति प्रकाश शुक्ला, लालजी पाल, मदन मोहन श्रीवास्तव, सचिन कुमार दुबे, कमलेश सिंह, मिट्ठू यादव, लाल बहादुर, प्यारेलाल, सनत कुमार सिंह, जनार्दन सिंह, विनोद कुमार चौधरी, दिनेश सिंह, दीनानाथ, रविंद्र कुमार गुप्ता, घनश्याम प्रसाद, जयवंत कुमार राय, प्रमोद श्रीवास्तव, कृपा शंकर गोंड, केशव प्रसाद, प्रभु नारायण शर्मा, सौमित्र दास और महिपाल सिंह समेत सैकड़ो पेंशनर्स शामिल रहे।अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपते पेंशनर्स, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

Post a Comment

और नया पुराने